Ticker

6/recent/ticker-posts

अंशुल गुप्ता बने विदिशा कलेक्टर,उमरिया के हिमांशु को बनाया गया औद्योगिक विकास निगम इंदौर का संचालक।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों की तबादला सूची जारी,सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश,अंशुल गुप्ता बने विदिशा कलेक्टर,उमरिया के हिमांशु को बनाया गया औद्योगिक विकास निगम इंदौर का संचालक।




भोपाल।मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार की देर शाम आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के नौ अफसरों का तबादला कर दिया है जारी आदेश में बसंत कुर्रे(2010),नीरज कुमार सिंह(2012),सुभाष कुमार द्विवेदी(2012),आदित्य सिंह(2014),रोशन कुमार सिंह(2015),सिद्धार्थ जैन(2016),अंशुल गुप्ता(2016),ज्योति शर्मा(2018),हिमांशु प्रजापति(2019)का स्थानांतरण किया है बता दें उमरिया जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रह चुके आईएएस अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले का। कलेक्टर बनाया गया है वहीं उमरिया जिले के रहने वाले हिमांशु प्रजापति को मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवास से स्थानांतरित करते हुए कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम इंदौर बनाया गया है ।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ